फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की रखवाली में दी गई फसल पर सचिव ने कर लिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एसडीएम कलीनगर के निर्देश पर ग्राम प्रधान की निगरानी में दी गई गन्ने की फसल पर पंचायत सचिव ने अवैध कब्जा कर लिया। प्रधान को बताए बगैर उक्त खेत के चारों ओर तार फेंसिंग करा दी गई। सचिव के न मानने पर अब प्रधान की ओर से कानूनी कार्रवाई की गई है। माधोटांडा पुलिस ने मामले में सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के मैनीगुलड़िया गांव की प्रधान फूलमती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पूरनपुर ब्लॉक के सचिव राजीव सक्सेना पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगा था। इसका संज्ञान लेकर 22 जून को एसडीएम कलीनगर के आदेश से राजस्व टीम द्वारा गांव में गाटा संख्या 120 से 124, 127 की पैमाइश कराई गई थी। इस दौरान गाटा संख्या 120,127 में तालाब और 122,123,124 की जगह पर गन्ने की फसल खड़ी मिली थी। इस फसल को रखरखाव और निगरानी के लिए प्रधान फूलमती की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। इसके बाद से वही फसल की निगरानी कर रही थीं। इस बीच आरोपी सचिव ने दुबारा फसल पर कब्जा कर लिया। खेत के चारों ओर आरोपी ने तार फेंसिंग करा दी। तेरह अगस्त को वह मौके पर पहुंची तो इसका पता लगा। प्रधान ने हटाने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। प्रधान ने आला अधिकारियों से बातचीत करने के बाद मामले की तहरीर दी। इस पर माधोटांडा पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।
पूर्व में अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर जाकर पैमाइश की थी। इसमें सरकारी जमीन पर खेती निकली थी। जिसके बाद उक्त फसल की सपुुर्दगी देखरेख के लिए प्रधान मैनीगुलड़िया को दे दी गई थी। उस जमीन पर दुबारा राजीव सक्सेना ने तार फेंसिंग कराकर अवैध कब्जा कर लिया है। इस पर कार्रवाई की गई है। पूरनपुर के बीडीओ को भी इसकी सूचना भेज दी गई है। - हरिओम शर्मा, एसडीएम कलीनगर
विज्ञापन

ग्राम प्रधान से पूरनपुर ब्लॉक के सचिव राजीव सक्सेना के खिलाफ तहरीर मिली थी। उसके आधार पर धारा 447 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - केके तिवारी, माधोटांडा थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें