फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी साहब! पुलिस अब बाजार बंदी का बना रही बहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महिला अनुदेशक से चेन लूटने के मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है। घटना की दो दिन बाद पुलिस लुटेरों को तलाशना तो दूर सीसी टीवी कैमरे तक नहीं देख पाई। इसके लिए बहाना सावन के अंतिम सोमवार और बकरीद की व्यस्तता बताई जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला थान सिंह निवासी लेखपाल अनेंद्र शुक्ला की पत्नी अनुदेशक रेनू शुक्ला की रविवार दोपहर को बाइक सवार युवक सोने की चेन लूटकर ले गए थे। भागते वक्त बाइक पर पीछे बैठा युवक दहशत फैलाने को बांका लहरा रहा था। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के आला अफसर घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस घटना को लेकर गंभीर नहीं है। पुलिस अभी तक लुटेरों के बारे में एक सुराग नहीं जुटा सकी है। यही नहीं अभी तक घटना स्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे तक नहीं देखे जा सके। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें