पूरनपुर। साइड के विवाद पर कार सवारों ने टाटा 407 को ओवरटेक कर कार चालक पर जानलेवा हमला कर धारदार हथियार और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर-शराबा पर उसके भाई को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने गांव उदरहा निवासी रामसागर पासवान की ओर से गांव किशनपुर पडरी निवासी जितेंद्र, बंडा थाना के गांव नवंदिया बंकी निवासी रिक्की, विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह घटना शनिवार शाम साढ़े सात बजे की है। रामसागर ने बताया कि भाई रंजीत के साथ टाटा 407 पर सवार होकर घुंघचाई से अपने गांव लौट रहा था। कार रंजीत चला रहा था। पीछे से आए कार सवारों ने उसके वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। कार को आगे खड़ा कर उसके भाई को गिरहबान पकड़कर कार से खींचकर जान से मारने की नियत से धारदार हथियान और डंडों पिटाई शुरू कर दी। इस पर उसने शोर-शराबा शुरू कर दिया। तब आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से उसका भाई गंभीर घायल हो गया। लोगों के एकत्र होने से पहले कार सवार कार से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने रामसागर पासवान की ओर से उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विवाद पर पिता को पीटा, रिपोर्ट
पूरनपुर। मोहल्ला गनेशगंज निवासी प्रयागदत्त रस्तोगी ने बताया कि उसका पुत्र घनश्याम एक मामले में जेल गया था। जेल से छुटने के बाद उसने एक अन्य मुकदमा में फैसला करने को उस पर दबाब बनाया। विवाद बढ़ने पर पुत्र ने उसकी पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने प्रयागदत्त रस्तोगी की ओर से उनके पुत्र घनश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।