फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी को ले जाए जा रहे गोवंश सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। गोवंशीय पशु को काटने के लिए ले जाने की सूचना पर पुलिस ने गोवंश को बरामद कर गांव रायपुर निवासी एहसानउल्ला को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी गांव निवासी शकील भाग गया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन

सर्किल में पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी गोकशी की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक पखवाड़ा के अंदर पुलिस ऐसे कई मामलों को छापा मारकर पकड़ चुकी है। मांस बरामदगी के कई आरोपियों का कोर्ट के लिए चालान भी किया गया। इधर, शुक्रवार को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में गोकशी के प्रयास का मामला पकड़ा गया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि गांव रायपुर निवासी एहसानउल्ला और शकील गोवंश को हत्या को ले जा रहे थे। इसकी सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने घेराबंदी कर हत्या को ले जाए जा रहे गोवंश को बरामद कर एहसानउल्ला को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस को देखकर शकील भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गोहत्या और पशु क्रूरता के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी एहसानउल्ला का कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें