बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खांडेपुर की एक विवाहिता ने पति के साथ न रखने से क्षुब्ध होकर बुधवार को आग लगाकर जान देदी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खांडेपुर निवासी नरेश चंद्र ने बताया कि उनका पुत्र अवनीश कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। अवनीश की पत्नी काजल गांव में रहती है। काजल दिल्ली में अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन अवनीश उसे गांव में ही रखना चाहता है। अवनीश जब काजल को अपने साथ दिल्ली में रखने को तैयार नहीं हुआ, तो उसने बुधवार को अपने कमरे में बंद होकर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। घरवालों ने दरवाजा तोड़कर काजल को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल लेजाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर दिल्ली से काजल का पति और फिरोजाबाद के गांव निहारिकी से मायके वाले भी आ गए हैं। ब्यूरो