फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मांस तस्कर दबोचे, चार भागने में सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गोहत्या की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर गोहत्या करने की तैयारी कर रहे शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव लालगांव निवासी तालिब कुरैशी और शेरपुरकलां निवासी भूरा को गिरफ्तार कर दो गोवंशीय पशु, हत्या के उपकरण और हत्या कर मांस बाहर ले जाने को लाई गई वैगनआर कार बरामद की है। चार आरोपी पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार शाम शेरपुरकलां के समीप गन्ने के खेत में गोहत्या की सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान और दरोगा अब्दुल समीद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी दो गोवंशीय पश्ुाओं के पैर बांधकर उनको काटने जा रहे थे। मौके से शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव लालगांव निवासी तालिब कुरैशी और शेरपुरकलां निवासी भूरा कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया। दो गोवंशीय पशु, दो कुल्हाड़ी, चार छुरी, रस्सी आदि सामान बरामद किया गया, जबकि नगर के मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी मुन्ना और भूरा, गांव शेरपुरकलां निवासी महबूब, जाबिर पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए। आरोपी मांस बाहर ले जाने को वैगनआर कार लाए थे। उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि मौके से भागे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा। सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई की जा रही है।

पशु हत्या की सूचना पर खब्बापुर में छापा, तीन पकड़े
न्यूरिया (पीलीभीत)। पशु हत्या की सूचना पर न्यूरिया पुलिस ने मोहल्ला खब्बापुर में छापा मारा। तीन आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली थी कि खब्बापुर निवासी शब्बीर अहमद के घर पशु की हत्या की जा रही है। इस पर एसआई उत्तम कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। मौके पर भैंस की हत्या करते तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, जबकि तीन लोग फरार हो गए। मामले में मोहल्ला पकड़िया निवासी अलीम, मोहल्ला मोहम्मद यार खां निवासी मोहम्मद अहमद, मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी रफीक अहमद, मोहल्ला खब्बापुर निवासी शब्बीर अहमद, मुन्ना और छोटे के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपी अलीम, मोहम्मद अहमद और रफीक अहमद का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।

नौ शातिर गोमांस तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट
बरखेड़ा। एसपी के निर्देश पर बरखेड़ा पुलिस ने नौ शातिर गोमांस तस्करों पर शिकंजा कसा है। एसओ आलोक मिश्रा की तरफ से सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी शमशाद, तौफीक, अकरम, शकील, टिकरी बाजार निवासी पप्पन उर्फ वीरेंद्र पाल, कटकवारा गांव मुकेश जाटव, खमरिया गांव निवासी राशिद, कमर और बारादरी (बरेली) के मोहल्ला सैलानी निवासी कासिम को नामजद किया है। इसमें बताया है कि आरोपी गिरोह बनाकर गोकशी की घटनाएं करते हैं। ब्यूरो

हादसे के बाद कार में मिला मांस तो मची खलबली
गजरौला (पीलीभीत)। कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद एक वाहन में मांस निकलने पर खलबली मच गई। गोमांस की तस्करी के शक में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घंटों चली पड़ताल के बाद मांस वैध निकला। इस पर कार सवार और मांस को पुलिस ने छोड़ दिया।
असम हाईवे पर कस्बा गजरौला के पास बुधवार सुबह करीब दस बजे ऑल्टो और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑल्टो कार सवार मोहम्मद हनीफ घायल हो गए। सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। आल्टो को चेक किया तो उसमें मांस मिला। यह देख पुलिस को गोमांस की तस्करी का शक हुआ। इस पर पुलिस कार को कब्जे में लेकर कोतवाली आ गई। कार सवार से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कस्बे की एक लाइसेंसी दुकान पर मांस की डिलीवरी होनी है। इसको पूरी तरह से सही बताया। पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि मामला गोकशी का नहीं निकला है। इस पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें