फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद धरे गए गोमांस तस्करों पर लगेगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुठभेड़ के बाद हत्थे चढ़े बरेली के शातिर गोमांस तस्करों की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। जिले के विभिन्न थानों के अलावा बरेली में हुई घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता उजागर होने पर अब उन पर शिकंजा कसने की तैयारी है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसको लेकर उनका आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में गोकशी लंबे समय से हो रही है। कुछ पुलिसकर्मी और सफेदपोश गोमांस तस्करों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। यह बात कई बार उजागर भी हो चुकी है। तीन दिन पूर्व सुनगढ़ी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह, सर्विलांस प्रभारी खेम सिंह जलाल ने टीम के साथ छतरी चौराहा और माधोटांडा रोड से गोकशी का एक बड़ा गैंग पकड़ा था। इसमें बरेली का मास्टर माइंड भूरा समेत आठ लोग मुठभेड़ के बाद पकड़े गए थे। दूसरे दिन उसके तीन अन्य साथी भी धर लिए गए थे। अब इन ग्यारह शातिर गोमांस तस्करों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सुनगढ़ी, पूरनपुर समेत कई थानों के अलावा बरेली की भी कुछ घटनाएं आरोपियों ने की है। उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें