फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दोनों नामजद आरोपियों को शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाने के बाद तनाव भी खत्म हो गया है। लिहाजा गांव से पुलिस हटा ली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का 22 जुलाई की रात दो युवकों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया था। बाद में उसे एक खाली घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई भी की थी। किशोरी की मां ने अगले दिन कोतवाली में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत रेहान खां और मिंटू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभियुक्तों के दूसरे समुदाय के होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त हो गया था, इसके चलते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई थी। एसपी मनोज सोनकर ने भी गांव का दौरा कर कोतवाली पुलिस को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अभी आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद नहीं कर सकी है। कोतवाल हरीशंकर वर्मा ने बताया कि आरोपियों का चालान शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें