फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ने जो सबक सिखा दिया बस उतने तक ही सीमित रह गई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। छात्रा को सरेराह रोककर उससे छेड़खानी के मामले में हंगामे के बाद भले ही पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने का दावा किया हो, लेकिन दूसरे दिन की गई कार्रवाई सिर्फ रिपोर्ट दर्ज करने और पब्लिक द्वारा सुपुर्द किए गए दो शोहदों को जेल भेजने तक सीमित रही। फरार आरोपियों की धरपकड़ करने में सुनगढ़ी पुलिस कामयाब नहीं हो सकी। वहीं घंटों पुलिस हिरासत में रहने और मुकदमा दर्ज होने के बाद चालान करते वक्त शोहदों के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा।
विज्ञापन

स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही साइकिल सवार कक्षा 11 की छात्रा को टनकपुर हाईवे पर शोहदों ने रोककर छेड़छाड़ की थी। छात्रा से पहले से शिकायत मिलने पर मुस्तैद शिवसेना नगराध्यक्ष शैली शर्मा ने साथियों संग दो शोहदों को पकड़ लिया था, जबकि चार साथी भाग गए थे। शोहदों के गलती स्वीकारने के बजाय धमकाने पर भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई की थी। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस के हवाले कर दिया था। देर शाम मामले में छात्रा के पिता ने थाना सुनगढ़ी पहुंचकर तहरीर दी। इसमें बताया कि कई दिनों से शोहदे उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ कर पुलिस का दावा है कि फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटा ली गई। उनको पकड़ने के लिए दबिश भी दी गई। हालांकि गिरफ्तारी में कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी दिनेश और मनोज को चालान कर जेल भेज दिया है।

साहब ! कागजों में नहीं..यथार्थ में सक्रिय कीजिए एआरएस
शासन की सख्ती के बाद एंटी रोमियो स्क्वाड (एआरएस) को दोबारा एक्टिव करने का दावा किया गया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने हर थाने पर टीम बनाकर सड़कों पर रहकर शोहदों पर सख्ती करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद टीम की सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। बवाल के बीच एक अन्य शहर की महिला ने भी अपना दुखड़ा सुनगढ़ी थाना गेट पर रख दिया और कहा कि सड़क पर आते-जाते शोहदे उसको भी परेशान करते हैं। पब्लिक को खुद आगे आकर शोहदों को सबक सिखाना पड़ा। ऐसे में अब अधिकारियों को कागजों में नहीं धरातल पर बंदोबस्त में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन


पिता से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों दिनेश और मनोज को जेल भेज दिया है। उनके साथियों के बारे में काफी जानकारी मिल गई है। उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- सत्यप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें