फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो घरों से 20 हजार रुपये, जेवरात, बाइक, इन्वर्टर और बैटरी चोरी

Tue, 13 Jan 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। टूटी दीवार की ओर से घुसे चोर मोहल्ला कायस्थान निवासी विशाल कृष्ण बंसल के घर से बाइक और दो बैटरी-इन्वर्टर चोरी कर ले गए। एक अन्य घटना में मोहल्ला रजागंज निवासी मेहनाज ने दो महिलाओं पर अलमारी का ताला तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विशाल कृष्ण बंसल ने बताया कि सोमवार रात वह बंडा बस स्टैंड के समीप घर में परिजनों के साथ सो रहे थे। चोरों ने रात घर के पीछे पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की ओर से टूटी दीवार से घर में प्रवेश किया। चोर घर में खड़ी उसकी बाइक, दो बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर घर के मुख्य गेट से बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह जागने पर हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
मोहल्ला रजागंज निवासी रिजवान की पत्नी मेहनाज ने बताया कि घर में दूसरी मंजिल पर उसकी देवरानी नूरूल निशा परिवार के साथ, जबकि निचले भाग में वह अपने परिवार के साथ रहती है। मोहल्ला की दो महिलाएं अक्सर उसकी देवरानी से मिलने आती हैं। सोमवार को उसकी देवरानी अपने मायके मोहल्ला करीमगंज गई थी। इस दौरान आई दोनों महिलाएं देवरानी से मिलने छत पर जाने लगीं। उनको देवरानी के न होने की जानकारी दी। इसके बाद भी देवरानी के कहने पर ही उसके घर जाने का हवाला देकर दोनों महिलाएं ऊपरी हिस्से में चली गईं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने कमरे के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अलमारी की चाबी ढूंढ़कर उसे खोल लिया। सोने के दो जोड़ी झुमके, तीन हार, पैंडिल, चार अंगूठी, नाक का फूल, नथनी, चांदी की नौ जोड़ी पायल, दो जोड़ी हाथ के फूल, छह जोड़ी बिछुआ और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर दी। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें