फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लूट की प्राथमिकी न्यायालय के आदेश पर दर्ज

Sun, 11 Jan 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किसान को बंधक बनाकर ट्रैक्टर और नकदी लूटने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी अंतर्गत ग्राम पोहकरनपुर निवासी अमनपाल की ओर से दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसने मई 2025 में फाइनेंस पर एक नया महिंद्रा 585 ट्रैक्टर खरीदा था। बीते 28 अक्तूबर को वह अपने ट्रैक्टर से रुद्रपुर गया था। रात करीब आठ बजे लौटते समय मझोला- विष्टी-सितारगंज हाईवे पर ग्राम बिरहनी और कुलारा के बीच गोशाला की पुलिया के पास चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाश अवैध असलहों से लैस थे। उन्होंने उसकी जेब से तीन रुपये, ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन पेपर, इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे लात-घूसों से पीटा। इसके बाद बदमाशों ने उसके हाथ-पांव बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे एक ट्रक में डालकर ग्राम भरा पचपेड़ा के पास एक खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

बताया कि उसने बदमाशों में से एक की पहचान प्रदीप मौर्य निवासी हल्द्वानी के रूप में की है। घटना के बाद राहगीरों ने उसे बंधन मुक्त किया। पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस चौकी और फिर थाने में दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें