फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में आग लगने से नकदी समेत हजारों रुपये का सामान जला

Wed, 31 Dec 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। गांव जितौरिया टांडा निवासी हरिबाबू के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से नकदी सहित हजारों का सामान जल गया। पीड़ित ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जितौरिया टांडा निवासी हरिबाबू एक छोटे से कमरे में अपने भाई के साथ रहकर गुजर-बसर करता है। बुधवार को वह काम से बाहर गया था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। शोर-शराबा पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से कपड़े, बिस्तर, चारपाई, अनाज, साइकिल और 20 हजार रुपये की नकदी जल गई। पीड़ित ने मुआवजा दिलाने के लिए सूचना तहसील प्रशासन को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें