फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस ने तीन टोल कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कार में सवार दो लोगों से मारपीट करने के आरोप में सिमरा अकबरगंज टोल के तीन कर्मचारियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बीसलपुर- पीलीभीत हाईवे पर गांव सिमरा अकबरगंज के पास स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने सोमवार को देर शाम टोल टैक्स के विवाद को लेकर एक कार में सवार दो लोगों से मारपीट की थी। टोल कर्मियों ने जिन लोगों से मारपीट की थी, उनमें मोहल्ला पटेल नगर और ग्यासपुर युवक शामिल थे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने की बात संज्ञान में आने पर कोतवाल संजीव शुक्ला फोर्स लेकर टोल पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है कि जांच में पाया कि कार सवार लोग शराब के नशे में थे। वे लोग टोल टैक्स देना नहीं चाहते थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। टोल कर्मियों ने कार सवार लोगों से गालीगलौज कर मारपीट की थी।
पुलिस के अनुसार टोल कर्मचारियों ने अपने अधिकार क्षेत्र से परे हटकर इस तरह का कृत्य किया। तीनों टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार टोल कर्मियों में गांव बरखेड़ा यासीन निवासी राजेश गंगवार, थाना गजरौला क्षेत्र के गांव वाहनपुर निवासी योगेंद्र वर्मा और रवि शंकर शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें