फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण

Mon, 01 Dec 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि गांव के छत्रपाल ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण किया। शादी की बात को टालता रहा। इसके बाद अपनी शादी अन्य जगह तय कर ली। इसकी जानकारी उसे सोमवार को हुई, तब वह युवक के घर शिकायत करने पहुंची। आरोपी के पिता पूरनलाल और मां जशोदा देवी ने गालीगलौज कर उसकी पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
युवती का कहना है कि प्रकरण की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें