फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन्यजीव के हमले में मजदूर घायल वन विभाग को नहीं मिले पैरों के निशान

Thu, 27 Nov 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। काम करके घर लौट रहे मनरेगा मजदूर गांव गजरौला खास निवासी राजाराम (57) पर वन्य जीव ने हमला कर दिया। शोर होने पर लोगों ने उसे वन्यजीव से छुड़ाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर काे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल ने बाघ के हमले की जानकारी दी। सामाजिक वानिकी की टीम वन्यजीव के पंजों के निशान तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

घटना गांव गजरौला खास से करीब दो किलोमीटर दूर हरीपुर जंगल के समीप बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:45 बजे की है। जंगल किनारे मनरेगा से चकरोड पर मिट्टी डालने का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को 80 मनरेगा मजदूर चकरोड पर मिट्टी डालने का काम कर रहे थे। अधिकांश मजदूर खाना खाने घर चले गए। गांव गजरौला खास के राजाराम भी घर के लिए चल दिए। इस दौरान गन्ने के खेत से निकले वन्य जीव ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। घटना स्थल के कुछ दूर पंपिंग सेट से फसल में पानी लगा रहे पिता-पुत्र ने राजाराम के चीखने पर शोर किया। इस पर वन्यजीव फिर से गन्ने के खेत में चला गया।
घायल राजाराम ने बताया कि उनके ऊपर बाघ ने हमला किया है। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर कपिल कुमार के नेतृत्व में सीएचसी पहुंची टीम ने घायल से जानकारी ली।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी रेंजर सरवन लाल ने बताया कि घटना स्थल के समीप जलभराव होने से मजदूर पर हमला करने वाले वन्यजीव के पंजों के निशान नहीं मिल सके। कर्मचारियों को वन्यजीव के पंजों के निशान तलाशने के लिए लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें