फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को अपराधी समझकर पीटा

Sat, 22 Nov 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रतिबंधित पशु की हत्या का आरोपी समझ कर मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने युवक की पिटाई करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना गांव रम्पुरा कपूरपुर में उस स्थान की है जहां कुछ दिन पहले प्रतिबंधित पशुओंं के अवशेष मिले थे। गांव शेरपुरकलां का एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक उसी स्थान के समीप घूमकर कूड़ा, हड्डियां आदि बीन रहा था। उसे प्रतिबंधित पशुओं की हत्या आरोपी के शक में एकत्र हुए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिटाई के शिकार मानसिक रूप से अस्वस्थ सुहेल को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि सुहेल मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे अपराधी समझकर कुछ लोगों ने पिटाई कर घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें