फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रेन से कटकर सिपाही की पत्नी की मौत

Thu, 13 Nov 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कस्बा न्यूरिया में रेलवे ट्रैक पर हादसे के बाद मौके पर थाना पुलिस एवं स्थानीय लोग,रोते बिलखते ह
विज्ञापन
न्यूरिया। थाने में डायल 112 पुलिस सेवा में तैनात एक सिपाही की पत्नी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद सामान खरीदने दुकान पर जाते समय रेलवे लाइन पार करने के दौरान वह त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

पीआरवी में तैनात सिपाही राशिद अली पत्नी अलीशा (25) और दो बच्चों के साथ न्यूरिया कस्बे में ही किराये के मकान पर रहता था। बृहस्पतिवार को सुबह पत्नी अलीशा अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने गईं। लौटते समय कस्बे के मोहल्ला खेड़ा स्थित घर के सामने लाइन पार किराना की दुकान से सामान खरीदने के लिए वह रेलवे की पटरी को पार कर रही थीं। सुबह करीब नौ बजकर 13 मिनट पर टनकपुर से सिंगरौली जा रही 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अलीशा की दो जुड़वां बेटियां हैं, जिनकी उम्र लगभग पांच वर्ष बताई है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर इस हादसे से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।
पत्नी की मौत से सिपाही राशिद का रो-रोकर बुरा हाल है। साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कस्बा न्यूरिया में रेलवे ट्रैक पर हादसे के बाद मौके पर थाना पुलिस एवं स्थानीय लोग,रोते बिलखते ह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें