बीसलपुर। एसपी के निर्देश पर दो किशोरियों को फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और एक किशोरी से अवैध तरीके से शादी करने के मामले की रिपोर्ट सोमवार को दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी बरेली और गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि उनकी दो नाबालिग पुत्रियों को पिछले माह कुछ लोग बहला-फुसलाकर ले गए थे। आरोपियों ने एक पुत्री का अवैध तरीके से युवक से विवाह करा दिया। दोनों पुत्रियों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर वह अपनी एक पुत्री को तो घर ले आया, लेकिन बड़ी पुत्री का अब तक पता नहीं चला है। इस बीच उसने कोतवाली में नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परेशान होकर उसने एसपी को शिकायती पत्र दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें बरेली जिले के थाना भुता क्षेत्र के गांव डांडिया नवाजिश अली निवासी लालता प्रसाद, नन्हेंलाल, गाजियाबाद जिले के गांव बहादुरपुर निवासी शिवकुमार और बब्बल को नामजद किया है। संवाद