फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक की पीट-पीटकर हत्या, नहर की पटरी पर फेंका शव

Tue, 28 Oct 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतक आशीष गंगवार का फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया रंजीत निवासी युवक की आरोपियों ने बीसलपुर नगर के एक मकान में पीट-पीट कर हत्या कर दी। सोमवार की सुुबह युवक का शव नगर के बाहर नहर की पटरी पर पड़ा मिला। युवक के शरीर पर पिटाई के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि रविवार देेर शाम मकान में हुई पार्टी में युवक का विवाद हुआ था।
विज्ञापन

गांव ढकिया रंजीत निवासी अनामिका गंगवार ने बताया कि उनके पति आशीष गंगवार (23) पुत्र सूरजपाल गंगवार को रविवार शाम चार बजे गांव के ही एक युवक ने फोन कर बीसलपुर बुलाया था। फोन आते ही आशीष बीसलपुर चला गया था। घर वालों की शाम तक आशीष से फोन पर बात होती रही। देर शाम आशीष का फोन स्विच ऑफ हो गया। इससे उसके परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने आशीष की सभी संभावित स्थानों पर रात भर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह नगर के कुछ लोग नहर की पटरी पर टहलने गए। तब उन्होंने नहर की पटरी पर एक शव पड़ा देखा। पास में बाइक भी पड़ी थी। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। आशीष के शरीर पर पिटाई के काफी ज्यादा निशान थे।
इस बीच घर वालों को पता चला कि मोहल्ला पटेल नगर के एक घर में आशीष अपने कुछ परिचितों के साथ पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी के दौरान ही कोई विवाद हो गया। लोगों ने आशीष की पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को आशीष की बाइक से ही ले जाकर नहर पटरी पर फेंक दिया। पुलिस ने बताए गए घर पर छापा मारा लेकिन वहां ताला पड़ा मिला। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी अनामिका, दादी फूलमती और बहन अंशिका का रोकर-रोकर बुरा हाल है। मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मृतक की पत्नी अनामिका की तहरीर पर हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें गांव के अतुल कुमार और बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी मनोज कुमार को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें