फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विदेश भेजने पर दो लोगों से ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Sep 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा निवासी राहुल यादव और लकी यादव ने एसपी को तहरीर दी। इसमें बताया कि उत्तराखंड के पिपलिया किच्छा निवासी हरजिंदर सिंह एवं निर्भय सिंह से आउटलेट सेंटर गणपति कांप्लेक्स स्थित आदर्श नगर कॉलोनी रुद्रपुर से मुलाकात हुई थी। दोनों ने बताया कि वे लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उन लोगों ने विदेश भेजने के लिए साढ़े पांच लाख रुपये की मांग की। कहा कि पहले टूरिस्ट वीजा मिलेगा। उसके बाद वर्किंग वीजा बनवा देंगे। उनकी बातों में आकर नकद और ऑनलाइन माध्यम से रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद उन्होंने टूरिस्ट वीजा पर मास्को भेज दिया। वहां पर कुछ दिन रुके। इसके बाद वर्किंग वीजा दिलाने को फोन किया। पहले तो वे लोग फोन पर बात करते रहे। बाद में कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद मजबूर होकर वे अपने देश वापस आ गए। यहां आकर उन लोगों से अपने रुपये वापस मांगे तो इनकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। काम से बिलसंडा कस्बा जा रहे थे। तभी बंडा चौराहे के पास उन लोगों ने फिर धमकी दी कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो जेल भिजवा देंगे। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें