फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्र को दौड़ाकर पीटने के मामले में दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

Tue, 23 Sep 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पीलीभीत हाईवे पर गांव जसौली के पास सोमवार को देर शाम छात्रों के गुट ने पीलीभीत में पढ़ने वाले एक छात्र को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। इस मामले में दूसरे दिन भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मचवाखेड़ा निवासी अतुल कुमार ने बताया कि वह सोमवार को देर शाम बाइक से नगर से अपने गांव को जा रहा था। उनके साथ में मौसेरा भाई विशेष कुमार भी था। रास्ते में पीलीभीत हाईवे पर गांव के निकट पीछे से आए कई बाइक सवारों ने उन्हें घेर लिया। उन लोगों ने अतुल को सड़क पर दौड़ा कर बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि एक हमलावर ने तमंचे से फायर करने की कोशिश की लेकिन वह बच गया। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से अतुल की गर्दन में जंजीर डालकर उसे काफी दूर तक घसीटा। उसके काफी चोटें आई हैं। लोग वीडियो बनाने लगे तभी हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित के अनुसार हमलावरों की संख्या करीब डेढ़ दर्जन थी।
अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की तहरीर सोमवार को ही कोतवाली में दी गई थी लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को उनके परिजनों सहित बुलवाया गया है। पीटने वाले हमलावर अलग-अलग कॉलेजों के छात्र हैं। दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें