फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुछ प्रस्ताव हुए पास, बोर्ड बैठक छोड़कर चले गए ईओ

Sat, 22 Nov 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड में मौजूद ईओ संजीव कुमार व चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल। नगर पालिका
विज्ञापन
पीलीभीत। सफाई कर्मियों का स्थानांतरण आदेश वापस लेने को लेकर कुछ सभासदों ने जमकर हंगामा और ईओ संजीव कुमार से विवाद हुआ। यह सभासद नगरपालिका अध्यक्ष पक्ष के बताए गए। गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि पक्ष के सभासदों ने आदेश का समर्थन किया तो दोनों गुट आमने सामने आ गए। गनीमत रही कि बोर्ड बैठक में पुलिस बल मौजूद होने के चलते हाथापाई की नौबत नहीं आई। हंगामे के बीच कुछ प्रस्ताव पर भी सर्वसहमति से मुहर लग गई।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की ओर से शनिवार शाम तीन बजे बोर्ड की बैठक हुई। इसमें चेयरमैन आस्था अग्रवाल गुट के सभासदों ने ईओ संजीव कुमार की ओर से दो दिन पहले सफाईकर्मियों के स्थानांतरण आदेश को वापिस लेने पर नाराजगी जाहिर की। ईओ संजीव कुमार और सभासदो में वाद-विवाद हुआ। आदेश का समर्थन करने वाले राज्यमंत्री प्रतिनिधि राकेश सिंह गुट के सभासदों से चेयरमैन गुट के सभासदों में इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बोर्ड बैठक में हंगामे से पहले सर्वसहमति से ब्रह्मचारी घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से रिटेंशन वाल निर्माण स्थल में परिवर्तन, सहायक कमांडेंट शहीद राजेश राठौर की स्मृति में बल्लभनगर स्थित पार्क में उनके जूते और वर्दी के साथ स्मारक बनाए जाने, 15वें की डीपीआर तैयार कर विकास कार्य कराने पर प्रस्ताव पास किए। बैठक में चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल, सभासद वतनदीप मिश्रा, चैतन्य गंगवार, शिखा वर्मा, रत्ना शुक्ला सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें