फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज उत्पीड़न के पुराने विवाद में हत्या के प्रयास का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Dec 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर पुत्रवधू पर घर में घुसकर धमकाने और दो अन्य युवकों की मदद से सास का गला दबाने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम उगनापुर निवासी सुशीला देवी ने कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उसके पुत्र विनय कुमार की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा निवासी ममता पुत्री रघुनंदन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद बने रहे हैं और छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा। आरोप है कि वर्ष 2023 में बहू अपने पति को छोड़कर मायके चली गई और इसके बाद उसने पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच 29 सितंबर 2025 को ममता अपने चचेरे भाई ओमप्रकाश के साथ कथित रूप से जबरन ससुराल में घुस आई। विरोध करने पर परिवार को धमकाया और जेल भिजवा देने की धमकी दी।
आरोप है कि उसी रात महिला ने दो अज्ञात युवकों को बुलाया और पीड़िता का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसकी जान बच सकी। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें