फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गाड़ी बेचने के नाम पर हड़पे 50 हजार रुपये, विरोध पर महिला से मारपीट

Sat, 06 Dec 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भोना निवासी एक महिला ने गाड़ी बेचने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने और विरोध करने पर मारपीट, धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना अमरिया में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता गायत्री देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बातचीत अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी निवासी मनोज पुत्र गंगाराम से एक गाड़ी खरीदने को लेकर हुई थी। सौदे के बयाने के रूप में उसने मनोज को 50,000 रुपये दे दिए थे। आरोप है कि इसके बाद न तो मनोज ने गाड़ी दी और न ही रुपये लौटाए। 22 नवंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी पुत्री छवि के साथ आरोपी के घर धुंधरी पहुंची और रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें