फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास

Mon, 24 Nov 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि डीजल डालकर जलाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम गुर्ज गोटिया निवासी प्रीति देवी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 9 फरवरी 2023 को अश्वनी कुमार निवासी ग्राम बिथरा थाना न्यूरिया के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन की मांग कर उसे परेशान करने लगे। पीड़िता ने बताया कि पति अश्वनी कुमार के अलावा सास निर्मला देवी, ससुर अशोक कुमार, देवर राहुल, नंदोई तेजपाल और नंद जयमती लगातार दहेज के लिए मारपीट करते थे। आरोप है कि उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह किसी तरह बच निकली। 19 फरवरी 2024 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दोबारा मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें