फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश गोली लगने से घायल, साथी भागा

Tue, 18 Nov 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पुलिस भुठभेड़ में घायल आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
घुंघचाई। थाना घुंघचाई क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने रोकने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में सीएचसी पूरनपुर ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

घुंघचाई पुलिस के अनुसार सोमवार रात ग्राम मदारपुर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश शामिल उर्फ चुनिया पुत्र भूरा निवासी ग्राम सुखदासपुर थाना माधोटांडा गोली लगने से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेतों में फरार हो गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में कॉबिंग अभियान शुरू कर दिया है। घायल चुनिया को सीएचसी पूरनपुर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपचंद्र, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल बंटी शर्मा, कांस्टेबल डब्बू बैसोया और कांस्टेबल शोभित कुमार की टीम मुठभेड़ ऑपरेशन में शामिल रही। पुलिस के अनुसार चुनिया वर्ष 2019 से 2025 के बीच पूरनपुर और घुंघचाई थानों में आयुध अधिनियम व सीएस एक्ट के चार मामलों में वांछित था। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में गोकशी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। उसके फरार साथी और अन्य अपराधी भी पुलिस के रडार पर हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें