फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जेल में बिगड़ी विहिप संगठन मंत्री की तबीयत, भर्ती कराया

Sun, 09 Nov 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एडीएम वित्त एवं राजस्व की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में गिरफ्तार किए गए विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ की शनिवार की देर रात जिला जेल में तबीयत बिगड़ गई। जेल चिकित्सक की सलाह पर उन्हें जिला अस्पताल में आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने शुक्रवार को सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि विहिप के संगठन मंत्री ने उन पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। जानमाल को खतरा पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। एक कॉलोनी में उनकी मां और ससुर के नाम प्लॉट होने की बात कही, जबकि मां और ससुर का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को प्रिंस गौड़ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा। जेल में देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि चिकित्सक की सलाह पर सुरक्षा के बीच उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल के वार्ड में चिकित्सक इलाज कर रहे हैं।
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात की गई है। इधर, संगठन मंत्री की गिरफ्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय हो गए। ब्रज प्रांंत के सह प्रांत प्रमुुख धर्म प्रसाद भी जिला अस्पताल पहुंचेे और विभाग संगठन मंत्री से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें