फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Fri, 07 Nov 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना दियोरिया क्षेत्र के नौगवां नवीनगर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डड़िया भगत निवासी मुकेश कुमार पुत्र मेवाराम ने दियोरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन संगीता देवी (25) की शादी वर्ष 2022 में नौगवां नवीनगर निवासी रामसिंह पुत्र तेजराम के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मुकेश ने बताया कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित और मारपीट करते थे। मायके वालों ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन हालात नहीं बदले। आरोप है कि पांच नवंबर को पति रामसिंह, ससुर, सास, देवर और ननद ने मिलकर बहन की हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिवार को फोन से मिली। जब परिजन ससुराल पहुंचे तो विवाहिता मृत अवस्था में मिली। मृतका के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। भाई के अनुसार मृतका संगीता अपनी ढाई साल की बेटी काव्या को पीछे छोड़ गई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें