फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोबाइल शॉप पर एसआईबी टीम का छापा, जमा कराए 15 लाख

Fri, 07 Nov 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया कस्बे के एक मोबाइल की दुकान पर जांच करती एसआईबी की टीम। संवाद
विज्ञापन
अमरिया। बरेली यूनिट की जीएसटी एसआईबी (विशेष जांच शाखा) टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर अमरिया कस्बे की अमन सिंह मोबाइल शॉप पर छापा मारा। मोबाइल खरीद, बिक्री और अन्य दस्तावेजों को खंगालने पर कर चोरी पकड़ी।
विज्ञापन

व्यापारी ने भूल स्वीकारते हुए 15 लाख रुपये जुर्माना जमा किया है। एसआईबी टीम की कारर्वाई से व्यापारियों में खलबली मची रही। डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह और असिस्टेंट कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ला की अगुवाई में बरेली एसआईबी की टीम ने बृहस्पतिवार को अमरिया कस्बे में अमन सिंह मोबाइल शॉप पर पहुंच कर प्रपत्रों की जांच की। जांच में पाया कि बिक्री के बाद स्टॉक में दो करोड़ का माल होना चाहिए था लेकिन मौके पर 50 लाख से कम का माल पाया।
माल की नियमित बिक्री की गई। उसके नियमित बिल नहीं काटे और न ही नियमित रूप से कर अदा किया। कुछ स्टॉक के कागज न मिलने पर और कुछ कागजों का मिलान न होने पर उसे सीज कर दिया। व्यापारी को पेपर्स दिखाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें