फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नौकरी और किसान सेवा कार्ड के नाम पर लाखों की ठगी

Fri, 09 Jan 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सरकारी योजनाओं का लाभ और नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने गांव मोमिनगंज निवासी अशोक कुमार से लाखों रुपये की ठगी कर ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने खुद को ग्राम विकास सहकारी समिति लिमिटेड से जुड़े पदाधिकारी बताने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोमिनगंज निवासी एडवोकेट अशोक कुमार ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि मूल रूप से गोरखपुर जिले के मोहद्दीपुर निवासी भानु दीक्षित ने खुद को ग्राम विकास सहकारी समिति लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर बताया। रायबरेली जिले के शांतिनगर लालगंज निवासी अभिषेक मिश्रा और रामपुर जिले के साईं बिहार कॉलोनी निवासी नरेश भी समिति के कार्य से जुड़े बताए गए हैं। आरोप है कि ग्राम विकास सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय, प्रथम तल मूल प्लाजा लखनऊ की ओर से 17 नवंबर 2016 को नियुक्ति पत्र जारी किया था। इसके आधार पर पीड़ित को पांच दिसंबर 2018 को फोन पर सूचना देकर लखनऊ स्थित समिति कार्यालय में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
साक्षात्कार के बाद आरोपियों ने 11 माह तक 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने का आश्वासन दिया। पीड़ित को बताया कि कार्यालय का कार्य सरकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार की ओर से बनाए जा रहे किसान सेवा कार्ड का झांसा देकर उससे कई किसानों के मार्च 2024 में छह हजार छह सौ रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा उसके घर पर डिपो खोलने के नाम पर सिक्योरिटी के रूप में 3.35 लाख रुपये भी लिए गए। आरोपियों ने दो माह के भीतर डिपो खुलने का आश्वासन दिया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब डिपो नहीं खुला तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। 27 सितंबर 2019 को जब वह कार्यालय पहुंचा तो कार्यालय बंद मिला और आरोपियों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें