फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेहरू पार्क की दीवार तोड़कर नाले में गिरी अनियंत्रित कार, युवक घायल

Sun, 28 Dec 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हादसे के बाद नाले में पड़ी गाड़ी और मौके पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : व्यापार मंडल के कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य,गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय व व्यापारी नेता। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर रविवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नेहरू पार्क की दीवार तोड़ते हुए सड़क पारकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात करीब आठ बजे टनकपुर हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू पार्क के पास हुआ। गौहनिया चौराहे की ओर से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और नेहरू पार्क की दीवार से टकरा गई। दीवार तोड़ने के बाद गाड़ी सड़क पार करती हुई नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि आसपास लगने वाले ठेला दुकानदार वहां से हट गए।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे घायल युवक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान कस्बा न्यूरिया हुसैनपुर निवासी आजम पुत्र अब्दुल हमीद के रूप में हुई है। हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक का नशे में होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर हादसे के बाद करीब एक घंटे तक टनकपुर हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हालांकि पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें