फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झूठ बोलकर हस्ताक्षर कराए, वापस आने के लिए मांगे दो लाख रुपये

Sat, 29 Nov 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
किर्गिस्तान से लौटा युवक सचिन पांडेय।
विज्ञापन
पीलीभीत। विदेश में अच्छी नौकरी का सपना दिखाकर किर्गिस्तान भेजे गए युवक ने दो माह तक भूख, उत्पीड़न और धमकियों के बीच जो झेला, वह सुन परिजनों तक की रूह कांप गई। दो लाख रुपये दिलवाने के बाद किर्गिस्तान से किसी तरह वतन लौटने के बाद दौलतपुर पट्टी निवासी सचिन पांडेय ने अपने साथ हुए धोखे की कहानी बयां की।
विज्ञापन

सचिन पांडेय ने बताया कि सितंबर माह में दिल्ली में मेडिकल कराया गया। फ्लाइट से दो दिन पहले वीजा और टिकट दिए और कहा गया कि किर्गिस्तान पहुंचकर आगे रूस भेज दिया जाएगा। विदेश भेजने से पहले निर्माण कार्य का हवाला देते हुए सख्त शर्तें थोप दी गईं। कहा गया कि अगर काम नहीं कर पाए या वापस लौटने की नौबत आई तो दो लाख रुपये चुकाने का कंपनी का नियम है। विदेश भेजने का काम करने वालों ने वीडियो बनवाकर काम देने वाली कंपनी को भरोसा दिलाने के लिए मजबूर किया। एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कराए गए और बीमा का भरोसा देकर सादे स्टांप पेपर पर अंगूठा और हस्ताक्षर तक करवा लिए लेकिन किर्गिस्तान पहुंचते ही हकीकत सामने आ गई। आरोप है कि वहां कार्य कराने के लिए कोई सेफ्टी उपलब्ध नहीं कराई। खाने, दवा और रहने तक की भारी परेशानी थी।
विरोध करने पर धमकियां मिलतीं और अगर परिवार ने कहीं शिकायत की तो मजबूरन वीडियो बनवाकर सब कुछ ठीक होने की झूठी बात कहलवाई जाती थी। सचिन ने बताया कि पूरे नेटवर्क को हरियाणा के एक व्यक्ति की मदद से संचालित किया जा रहा है। दो माह तक प्रताड़ना झेलने के बाद परिवार से दो लाख रुपये मंगवाए। तब जाकर उन्हें वापस भारत लौटने दिया। अब परिजन किर्गिस्तान में फंसे अन्य लोगों के वापस आने का इंतजार कर रहे हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें