फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अस्पताल के संचालक समेत अन्य चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Oct 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा कस्बे में स्थित सेवा अस्पताल में 24 अक्तूबर को हुई एक महिला की मौत के मामले में अस्पताल पर लापरवाही और फर्जी डॉक्टरी सेवा के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. विनीत कुमार यादव ने माधोटांडा थाना में तहरीर देकर अस्पताल के संचालक समेत बोर्ड पर अंकित चिकित्सकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। माधोटांडा थाने में दी तहरीर में बताया गया कि ग्राम पिपरिया संतोष निवासी देवकी पत्नी हरपाल की 24 अक्तूबर को सेवा अस्पताल में मौत हो गई। 25 अक्तूबर को मौके पर जांच करने पर अस्पताल में कोई डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं था। इससे प्रतीत हुआ कि मरीज के इलाज में लापरवाही बरती गई और फर्जी/अवैध डॉक्टर और अन्य स्टाफ की उपस्थिति के कारण महिला की मौत हुई। अस्पताल संचालक तनवीर आलम और बोर्ड पर अंकित डॉक्टर मनीष कुमार (जनरल सर्जन), एम. कुमार (एमबीबीएस जनरल फिजीशियन), विकास सिंह (एमडी एनेस्थीसिया) और महिला डॉक्टर नीलिमा सिंह को नामजद किया गया है। अन्य चिकित्सक और स्टाफ अज्ञात बताए गए हैं। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि प्रभारी चिकित्सक से प्राप्त तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें