फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मरौरी ब्लॉक प्रमुख के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज, जिलाधिकारी करेंगे अंतिम जांच

Sat, 25 Oct 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। क्षेत्र पंचायत निधि से गलत भुगतान और अन्य शिकायतों की प्रारंभिक जांच के आधार पर शासन में मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। जिलाधिकारी को अंतिम जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जांच के दौरान कार्यों को संपादित करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पूर्व मरौरी ब्लॉक को क्षेत्र पंचायत निधि से मिली धनराशि से कराए गए विकास कार्यों का गलत भुगतान समेत कई अन्य बिंदुओं पर शासन में शिकायत की गई थी। यह शिकायत वार्ड 101 के सदस्य अश्वनी कुमार और बाद में विधायक बरखेड़ा प्रवक्तानंद ने की थी। इसमें में 10 जुलाई 2024 को क्षेत्र पंचायत की बैठक में 182 सदस्यों को मानदेय वितरित किए जाने का मामला सामने आया था। इसमें 123 के हस्ताक्षर का सत्यापन हो गया पर 59 के हस्ताक्षर का मिलान नहीं हो सका। साथ ही तीन स्मृति द्वार और क्षेत्र पंचायत के कार्यालय और चहारदीवारी पर गलत तरह से व्यय करने का आरोप लगा था। तत्कालीन जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई और रिपोर्ट शासन भेजी थी।
शासन ने प्रारंभिक जांच के आधार पर ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी सीज कर दिए हैं। साथ ही कार्यों के संपादन के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। इसमें धर्मेंद्र कुमार, परमजीत कौर, अश्वनी कुमार को नामित किया गया है। मामले में अब अंतिम जांच जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें