फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़े प्लाट में होती पकड़ी गोहत्या, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर देहात में खाली पड़े प्लॉट में गोहत्या की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने गोवंशीय पशु का अधकटा शव बरामद किए है।
विज्ञापन

पुलिस के तमाम प्रयास के बाद क्षेत्र में गोहत्या की घटनाएं नहीं रुक रही है। गोहत्या के दो मामले इसी माह पुलिस ने पकड़े थे। मंगलवार को फिर पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में एक मेडिकल स्वामी के खाली पड़े प्लॉट में गोहत्या की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी गोवंश की मार चुके थे। नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गोवंशीय पशु की हत्या कर रहे मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी शीबू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी सनी पुलिस को देखकर भाग गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौके से गोवंश का अधकटा शव और औजार बरामद हुए। बरामद मांस का परीक्षण पशु चिकित्साधिकारी से कराया गया, जिसके गोवंशीय पशु के होने की पुष्टि हुई। कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गिरफ्तार किए गए आरोपी शीबू का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें