फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में ऑल्टो कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहिता से मारपीट की गई। मांग पूरी किए बिना वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ के निर्देश पर कोतवाली में पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

छोटी मार्केट की रहने वाली साजिया पुत्री साजिद वली खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 22 जून 2019 को मोहल्ला फीलखाना निवासी तारिक अली से हुई थी। कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने कम दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में पांच लाख रुपये और ऑल्टो कार की मांग करने लगे। इसको पूरा करने में जब पीड़िता ने असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी।
22 नवंबर को रात आठ बजे ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल दिखाकर जिंदा जलाने की धमकी दी। इसके बाद मारपीट की गई। उसी दिन मौका पाकर पुलिस और मायके वालों को सूचना दी गई। परिजन आकर उसको घर ले गए। ससुराल वालों को काफी समझाने का प्रयास किया, मगर बिना मांग पूरी किए ससुराल आने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद 15 जनवरी को सीओ से शिकायत की गई। इसके बाद अब सोमवार को कानूनी कार्रवाई की गई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मोहल्ला फीलखाना निवासी पति तारिक, ससुर अमजद अली, सास शकीला, ननद नाजिया, अरसी और देवर दानिश के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट, धमकाने और दहेज उत्पीड़न की धारा में एफआईआर की गई है। विवेचना दरोगा गौरव विश्नोई को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें