फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर इस्लामनगर मोड़ के पास बेकाबू गन्ना लदे ट्रक ने गाय को टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया। इसमें गाय और युवक दोनों की मौत हो गई। गाय मालिक ने जब दौड़कर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक-हेल्पर ने ट्रक से उतरकर गाय मालिक की पिटाई कर दी और वाहन छोड़कर भाग गए। सीओ सिटी दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। सुनगढ़ी पुलिस को परिजन से तहरीर लेकर गैर इरादतन हत्या और मारपीट के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हादसे के चलते मौके पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। इस्लामनगर (नौगवां पकड़िया) निवासी 19 वर्षीय फुरकान अपनी दो गायों को चराने के लिए जा रहे थे। गांव के बाहर बरेली हाईवे पर पहुंचते ही गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने दोनों गायों को टक्कर मार दी। इसमें एक गाय की मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक को तेजी से भगाने लगा। इसी बीच 100 मीटर दूर सड़क किनारे पैदल जा रहे नौगवां पकड़िया गांव के नवीनगर मोहल्ला निवासी बाबू शाह के 20 वर्षीय पुत्र एहसान को कुचल दिया। एहसान की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से शोर मचाते हुए फुरकान ट्रक की तरफ आया। इसके बाद दबंगई दिखाते हुए ट्रक के चालक-परिचालक ने हमला कर दिया। ट्रक रोककर दोनों नीचे उतरे और फुरकान की पिटाई कर ट्रक छोड़कर भाग गए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी, इंस्पेक्टर क्राइम सुनगढ़ी नरेशपाल सिंह, असम चौकी प्रभारी अचल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मृतक के परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उनको शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार में मची चीख पुकार
एहसान मंडी समिति के पास एक टायर की दुकान पर काम करता था। रोज की तरह बुधवार सुबह काम पर जाने के लिए पैदल निकला था और बेकाबू ट्रक ने उसकी जान ले ली। उसकी मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई और तीन बहन है।
विज्ञापन

गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर एक युवक और गाय की मौत हुई है। इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देेश सुनगढ़ी पुलिस को दिए गए हैं। ट्रक कब्जे में है, चालक-परिचालक दोनों पर सख्त कार्रवाई होगी। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें