फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में खटीमा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बाल कटवाने को जाने की बात कहकर बुधवार रात घर से निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम को वह टनकपुर हाईवे पर बेहोशी की हालत में मिला और जिला अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। पिता से मिली तहरीर पर न्यूरिया पुलिस ने हादसे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ गए दोस्त के न मिलने पर परिजन हत्या का भी अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के खटीमा थाना क्षेत्र के ग्राम जमौरा निवासी 32 वर्षीय आशीष गौरव पुत्र सिद्धप्रकाश सक्सेना फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर से बाल कटवाने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं लग सका। दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे टनकपुर हाईवे पर पिपरिया अगरू गांव के पास आशीष बेहोशी की हालत में मिले। शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे ग्रामीणों ने हादसे की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। न्यूरिया पुलिस ने एंबुलेंस से आशीष को जिला अस्पताल भिजवाया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। पिता से मिली तहरीर पर रात को ही पुलिस ने हादसे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, परिजन अब मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने रंजिश से इंकार किया। कहा कि आशीष के साथ उसका एक दोस्त स्कूटी से गया था। इस घटना के बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। ऐसे में परिजन को मामला कुछ और लग रहा है। फिलहाल इसका तहरीर में कोई जिक्र नहीं किया है। इस पर परिजन का कहना है कि दरअसल, उनको हादसे में मौत की सूचना मिली थी, उसी को तहरीर में शामिल किया गया। अब छानबीन करने पर ये बात निकलकर आई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। पिता से उसी की तहरीर मिली थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। -योगेंद्र कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें