फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने बैठाई जांच, एडीजी लखनऊ सत्यता जानने पहुंचे पीलीभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के भांजे ऋषभ से डीएम के गनर मोहित गुर्जर द्वारा मारपीट करने के मामले में शासन से जांच शुरू कर दी गई है। एडीजी लखनऊ एसएन सावंत इस मामले की तह तक जाने के लिए देर रात यहां पहुंच गए। उनकी टीम ने दिन में ही आकर प्रकरण से जुड़े लोगों के बयान लिए। विधायक का कहना है कि उनकी शिकायत पर जांच अधिकारी बयान दर्ज करने आए हैं।
विज्ञापन

घटना 12 सितंबर की रात मंडी समिति गेट पर हुई थी। ऋषभ की ओर से डीएम के गनर मोहित समेत चार नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ लूट, अपहरण और जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गनर समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए थे। गनर के समर्थन में गुर्जर महासभा, समाजवादी पार्टी के कई नेता अधिकारियों से मिले थे। इसके बाद दर्ज रिपोर्ट से लूट, अपहरण और जानलेवा हमले की धाराएं हटा दी गई थीं। जेल गए आरोपी भी धाराएं कम होते ही जमानत पर छूट गए थे। उधर, विधायक पर गनर को पुलिस की मौजूदगी में पीटने का आरोप था। हालांकि सीओ सिटी की जांच में ये गलत निकला। एसपी मनोज सोनकर के स्थानांतरण को भी इसी प्रकरण से जोड़कर देखा गया था। अब शासन से जांच शुरू हुई है। शुक्रवार रात को एडीजी लखनऊ की टीम के पांच सदस्य पीलीभीत आए और लोगों के बयान लिए। दूसरे दिन शनिवार देर रात एडीजी लखनऊ एसएन सावंत भी आए और जानकारी जुटाई। विधायक किशनलाल राजपूत ने बताया कि पूर्व में लखनऊ जाकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी से शिकायत की थी। इसी पर एडीजी लखनऊ जोन को जांच दी गई है। शनिवार को उनके आने का पता लगने पर फोन पर भी बातचीत हुई है। एएसपी रोहित मिश्र से भी इस संबंध में वार्ता फोन पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें