फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के पप्पू हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने राजस्थान के पप्पू हत्याकांड के सिलसिले में बुधवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाल केशव तिवारी ने बताया कि राजस्थान के जिला धौलपुर के थाना बसेड़ी के गांव एकता निवासी अविवाहित 21 वर्षीय पप्पू गोस्वामी को कुछ जालसाजों ने तीन जून 2017 को बीसलपुर के मोहल्ला दुबे के एक घर में लड़की दिखाने बुलाया था। जालसाजों ने पप्पू से डेढ़ लाख रुपये भी ठग लिए थे। पप्पू अपने साथ अपने भाई लटूरीलाल, चचेरे भाई हरज्ञान, बहनेाई आगरा के थाना जगनेर के गांव रिछेाला निवासी पूरनलाल और अपने गांव के ही संतोष को भी लाया था। संतोष ने ही कुछ जालसाजों के साथ मिली भगत कर पप्पू और उसके घर वालों को बीसलपुर बुलाया था। जालसाजों ने लड़की दिखाने के बाद पप्पू केा जहरीली पकौड़ी खिला दी, जिससे पप्पू की हालत बिगड़ गई। घर जाते समय रास्ते में बदायूं के पास पप्पू की मौत हो गई। मृतक के भाई लटूरी लाल ने बीसलपुर कोतवाली में हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट में बीसलपुर के सूरजपाल, नीतू, नीतू के चाचा और राजस्थान के जिला धौलपुर के थाना बसेड़ी के गांव एकता निवासी संतोष को नामजद किया गया था। अभी तक इस मामले की विवेचना पूरी नहीं हो पाई थी। मौजूदा कोतवाल केशव तिवारी ने विवेचना आगे बढ़ाते हुए दो और आरोपियों को नामजद किया है। नामजद आरोपियों में आगरा के थाना मलपुरा के गांव गढ़ी विचित्र खरहरा निवासी राजवीर और बरेली के मोहल्ला मढ़ी नाथ निवासी राजवीर सिंह की पत्नी सुषमा शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को तड़के इन दोनों आरोपियों राजवीर और सुषमा को बरेली से गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें