फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का इलाज करने वाले झोलाछाप से पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। किशोरी का दफन शव गायब होने के मामले में पुलिस का शक अब उसका इलाज करने वाले झोलाछाप पर गहरा गया है। छह माह में जिन दो किशोरियों के शव गायब हुए थे, उनका इलाज इसी झोलाछाप ने किया था। उसके तंत्र-विद्या से जुड़े होने की भी जानकारी हुई है। पुलिस ने झोलाछाप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अन्य नाम भी प्रकाश आए, जिन पर छानबीन शुरू कर दी गई है। इससे केस का वर्क आउट जल्द होना की उम्मीद है।
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र के गांव खुटराया निवासी राकेश की 15 वर्षीय पुत्री अंजली तीन माह से पीलिया से ग्रसित थी। परिजन प्राइवेट डॉक्टर से उसका इलाज कराते रहे। पांच दिसंबर की रात अंजली का निधन हो गया। शुक्रवार (छह दिसंबर) को गांव से तीन सौ मीटर दूर तालबाबा मंदिर के पास ग्राम समाज की जमीन एक टुकड़े में उसका शव दफना दिया गया। बाद में उसका शव किसी ने खुदवाकर गायब करा दिया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। अभी तक स्थिति पूरी स्पष्ट तो नहीं हुई, लेकिन दो दिन बाद पुलिस को कुछ जानकारी मिली हैं। जिन दो किशोरियों के छह माह में शव गायब हुए, उनका इलाज एक ही झोलाछाप से कराया गया था। वह तंत्र विद्या भी करता है। अब ये इत्तेफाक है या फिर कुछ और। इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने झोलाछाप को बुलाकर मंगलवार को दो घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने तंत्र विद्या करने वालों कुछ अन्य के नाम-पता जुटाए। अब उनकी भी तलाश शुरू कर दी है। इधर, कुछ करीबियों पर भी छानबीन चल रही है। कुछ लोग चिह्नित किए गए हैं। उनके बारे में पड़ताल तेज कर दी है। इसमें थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
झोलाछाप से पूछताछ की गई। तंत्र-विद्या करने वाले कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं। उनका पता लगाया जा रहा है। गहनता से पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है, जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। -प्रवीण मलिक, सीओ बीसलुपर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें