फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकमत्ता पुलिस से धक्का-मुक्की कर एके-47 छीनकर भागा इनामी हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दबिश के दौरान नानकमत्ता (उत्तराखंड) पुलिस की इनामी हत्यारोपी से धक्का मुक्की हो गई। आरोपी के दो बेटे भी उसके साथ थे। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस की एके-47 लेकर हत्यारोपी और उसके दोनों बेटे भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी ने चार टीमें गठित कर दी है। सरकारी असलहा की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ को आसपास के इलाके में तलाश की जाती रही। हालांकि अभी कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि मूलरूप से हजारा थाना क्षेत्र के राधवपुरी गांव निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र शीला सिंह ने नानकमत्ता (उत्तराखंड) में रहने वाली पत्नी की जनवरी 2018 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। नानकमत्ता थाने में जस्सी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना के बाद से वह फरार था। उस पर उत्तराखंड पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार रात को नानकमत्ता थाने की एक दरोगा और पांच सिपाहियों की टीम माधोटांडा पहुंची। उन्हें सूचना मिली थी कि जस्सी वीरखेड़ा-कटकवारा गांव के पास शारदा नदी किनारे गौड़ी पर रह रहा है। उसी स्थान पर रमनगरा चौकी के एक सिपाही को साथ ले जाकर उत्तराखंड पुलिस ने दबिश दी। वहां पर जस्सी के साथ उसके दो बेटे भी थे। धरपकड़ के दौरान हत्यारोपी और उसके बेटे उत्तराखंड पुलिस ने भिड़ गए और हमला कर दिया। धक्का मुक्की करते हुए उत्तराखंड पुलिस की एके -47 असलहा लेकर भाग गए। नानकमत्ता पुलिस से सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उत्तराखंड खटीमा से भी सर्किल अफसर टीम के साथ आ गए। आसपास के खेतों और जंगलों में तलाश की गई, मगर हत्यारोपी का कोई पता नहीं लग सका है। एसपी किरीट कुमार ने माधोटांडा, हजारा, एसओजी समेत चार टीमें आरोपियों की धरपकड़ को लगाई है, जोकि जंगल और खेतों में कांबिंग में जुटी हैं।
तीन साल पुराने हत्या के एक मामले में इनामी आरोपी को पकड़ने के लिए नानकमत्ता उत्तराखंड की पुलिस ने दबिश दी थी। हत्यारोपी के साथ उसके दो बेटे भी मौजूद थे। पुलिस से धक्का-मुक्की कर एके 47 लेकर तीनों भाग गए। अलर्ट कर दिया गया है। चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी और सरकारी असलहा बरामदगी को लगाई हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है। - किरीट कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें