फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दावत को निकले ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दोस्त के घर दावत में जाने को निकले ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर एक स्थान पर मिला। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी लालू ने बताया कि उनके पिता रामनिवास (49) रविवार को घर से गांव निवासी अपने एक दोस्त के घर दावत में जाने को दोपहर में गए थे। शाम तक न लौटने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के बाहर पांच सौ मीटर दूरी पर उनका शव एक खेत में मिला। जूते कुछ दूरी पर पड़े थे। शव देख परिवार ने दावत के बहाने बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि गांव के बाहर यूकेलिप्टस के पेड़ से बांधकर हत्या की गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो शव फंदे पर लटका होने की बात भी सामने आई। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर शव जमीन पर मिला था। एसओ सेहरामऊ उत्तरी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में फंदा लगाकर खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। शव पुलिस के पहुंचने से पहले ही फंदे से उतारने की भी जानकारी मिली है। ग्रामीणों से पता लगा है कि शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटका था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें