फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचिंग ग्रुप पर डाली आपत्तिजनक फोटो...अभिभावक भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक स्कूल में ऑनलाइन टीचिंग के दौरान एक अभिभावक ने ग्रुप पर आपत्तिजनक फोटो डाल दी। जिससे अभिभावक और शिक्षक भड़क उठे। मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की गई। प्रशासन ने आरोपी अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते अधिकांश निजी स्कूल कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही है। केंद्रीय विद्यालय द्वारा भी दो अप्रैल से नया सत्र शुरू होने के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसको लेकर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन व्हाट्सएप, दीक्षा एप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सहारा ले रहा है। विद्यालय प्रशासन के मुताबिक कक्षा दो से सात तक और कक्षा आठ से 12 तक के अलग ग्रुप बनाए गए हैं। इन गु्रप से करीब 780 विद्यार्थी जुड़े हैं। 13 अप्रैल को शाम करीब 5.53 बजे कक्षा सात के एक ग्रुप पर आपत्तिजनक फोटो डाल दी गई। इस पर उक्त अभिभावक से कड़ी आपत्ति जताते हुए फोटो डिलीट करने को कहा गया। 14 अप्रैल को अभिभावक को विद्यालय बुलाया गया, लेकिन उन्होंने अपनी गलती स्वीकारने के बजाय अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने इस मामले से संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ और जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। विद्यालय के नामित चेयरमैन/सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। इस मामले में अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही है। 13 अप्रैल को एक अभिभावक ने ग्रुप पर आपत्तिजनक फोटो डाल दी गई। इसकी जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ और जिला प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनके आर्य, प्रभारी प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें