बीसलपुर। पति की डांट से आहत विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव साड़ी से बने फंदे से कुंडे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के इलाबांस देवल गांव के रहने वाले लालाराम खेती करते हैं। मंगलवार देर शाम उनकी पत्नी 35 वर्षीय सीतू का शव कमरे में साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। पति ने बताया कि सीतू बेटे कपिल की बेवजह पिटाई कर रही थी। इस पर दोपहर में उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। विवाहिता के मायके वाले भी आ गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। कोतवाल संजीव उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद