फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेडिकल स्टोर संचालक को धमका रहा सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भैंस चराकर लौट रहे युवक को डंडे से पीटने के आरोप में घिरे पुलिस लाइन के सिपाही राहुल तोमर की दबंगई अब भी कम नहीं हुई है। अब उसने पिटाई करते हुए उसका वीडियो बनाने के शक में एक मेडिकल स्टोर संचालक को धमकाना शुरू कर दिया। उसकी दुकान भी सिपाही खुलने नहीं दे रहा। कोतवाल ने तहरीर मिलने पर एसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी ने सिपाही पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मेडिकल स्टोर खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस लाइन के सिपाही राहुल तोमर की आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा पर ड्यूटी लगाई गई थी। दो अप्रैल को सिपाही ने भैंस चराकर लौट रहे मोहल्ला खकरा निवासी गोविंद को पकड़कर डंडे से पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो भी किसी ने बना लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली में सिपाही पर एनसीआर दर्ज की गई थी। इसके अलावा विभागीय जांच शुरू करते हुए आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा से हटा दिया था। सिपाही ने हटने के बाद भी दबंगई नहीं छोड़ी। आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा के रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक अतुल अग्रवाल ने सोमवार रात कोतवाली पहुंचकर सिपाही राहुल तोमर के खिलाफ तहरीर दी। इसमें बताया कि अब सिपाही उनकी दुकान नहीं खुलने दे रहा। सिपाही को शक है कि युवक की पिटाई करते हुए उसका वीडियो उनके द्वारा बनाया गया है, जबकि यह पूरी तरह से गलत है। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि सिपाही की शिकायत मिली है। अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उसकी इस मामले में भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
सिपाही राहुल तोमर की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उसके द्वारा पूर्व में भी इस तरह के विवाद करने की जानकारी मिली है। उनका भी गहनता से पता लगवाया जा रहा है। सिपाही के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें