फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों ने स्वयं को पालिका कर्मी बताकर होटल में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मुफ्त में खाना न देने से गुस्साए चार युवकों ने शनिवार देर रात नगरपालिका कर्मी बताकर एक होटल में हंगामा काटा। दो मार्च को जेसीबी से होटल ध्वस्त कराने की धमकी भी दी। ईओ ने होटल पर हंगामा करने वालों को नगरपालिका का न बताकर बाहरी बताया।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सागर गुप्ता ने बताया कि उनका होटल बस स्टैंड चौराहे पर है। यह कोतवाली से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। शनिवार 11.30 बजे उनके होटल पर चार युवक आए। वह अपने साथ लाई शराब पीने लगे। उसके बाद चारों ने होटल पर खाना खाया। बाद में खाने का भुगतान दिए बिना जाने लगे। जब उनसे पैसे मांगे तो चारो ने स्वयं को नगरपालिका का कर्मचारी बताया और होटल मालिक से कहा कि अगर पैसे मांगोगे तो वह होटल को दो मार्च को जेसीबी से ध्वस्त करा देंगे। होटल मालिक ने फिर भी उनसे भुगतान ले लिया। चारो की होटल मालिक से नोकझोंक भी हुई। युवक जाते हुए भी मालिक को दो मार्च को जेसीबी से उसका होटल ध्वस्त कराने की धमकी दे गए। ईओ वंदना शर्मा ने बताया कि होटल मालिक से विवाद करने वाले नगरपालिका के कर्मचारी नहीं थे। ईओ ने बताया कि सोमवार को चारों का पता लगाया जाएगा, जिन्होंने पालिका कर्मी बताकर होटल में हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें