फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस तस्करों ने पुलिस टीम पर किया फायर, पांच गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। गोहत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच तस्करों को धर दबोचा। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग की बात भी कही गई है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में एक दिन पूर्व मूसेपुरकलां गांव में हुई गोहत्या की घटना का खुलासा हुआ। न्यायालय से पांचों तस्करों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मूसेपुरकलां गांव में मंगलवार सुबह जानकी प्रसाद के गन्ने के खेत में दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने करोड़ चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 24 घंटे में खुलासे की मांग की थी। इधर, पुलिस गोमांस तस्करों की धरपकड़ को सुरागरसी कर रही थी। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि सीओ धर्म सिंह मार्छाल को बुधवार तड़के सूचना मिली कि विक्रमपर गांव के पास एक भट्ठे के पास मेघनाथ के गन्ने के खेत में कुछ तस्कर गोहत्या करने वाले हैं। सीओ के निर्देश पर दरोगा जगदीश चंद्र जोशी ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस खेत में घुस रही थी कि तस्करों ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर मौके से पांच तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से एक तमंचा, औजार और एक गोवंशीय पशु मिला। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने सोमवार रात मूसेपुरकलां गांव में दो गोवंशीय पशुओं की हत्या करने की घटना को कबूल किया है। पकड़े गए तस्कर खमरिया गांव निवासी बसीम बोरा, फिरदौस, हनीफ, शकील और दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के गझेड़ी गांव निवासी इकबाल खां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें