फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा दरवाजा खोलकर हंसी तो सिरफिरे नशेड़ी ने उस पर तमंचे से झोंक दिया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जुआरियों को भगाने के लिए तमंचे से फायर करने के बाद सिरफिरा नशेड़ी लालाराम छात्रा बिंदु के घर रविवार को अचानक पहुंच गया था। दरवाजा खोलते ही छात्रा उसे देखकर हंसने लगी तो लालाराम ने इसे उसका उपहास उड़ाना समझा। उसका दिमाग इतना घूम गया कि उसने छात्रा पर तमंचे से दूसरा फायर झोंक दिया। वह फायर छात्रा की कमर में लगा। गंभीर रूप से घायल छात्रा का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। मगर, नशेड़ी लालाराम ने पुलिस के सामने कबूला कि अगर उसके पास तीसरा कारतूस होता तो छात्रा को गोली मारने के बाद वह खुद भी खुदकुशी कर लेता। मगर, उसके पास तीसरा कारतूस नहीं था। इसलिए वह दो फायर करने के बाद सीधे थाने पहुंच गया। रात भर चली पूछताछ के बाद पुलिस ने उलझी कहानी को स्पष्ट कर दिया। तालाब से तमंचा बरामद कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के बरहा गांव निवासी बीएड की छात्रा बिंदु देवी और मजदूर कांशीराम पर गांव के लालाराम ने तमंचे से गोली चलाई थी। इसमें दोनों घायल हो गए थे। कोख में गोली लगने से घायल छात्रा को हालत गंभीर होने पर बरेली एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया था। वहां इलाज के बाद उसकी हालत में पहले से सुधार है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, छात्रा के भाई अशोक की तहरीर पर लालाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घटना की वजह तक पहुंचने के लिए सिरफिरे नशेड़ी लालाराम से सख्ती से पूछताछ की। उसके बाद पूरी कहानी निकलकर सामने आई। सोमवार को पुलिस ने इस घटना की तस्वीर साफ की।
पुलिस के अनुसार नशेड़ी लालाराम का एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर उसका छात्रा के परिवार वालों से विवाद चल रहा है। छात्रा के परिजन इसे लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। लालाराम से रंजिश के चलते छात्रा के परिवार की आए दिन गाली गलौज होती रहती है। रविवार को दोपहर बाद शराब पीने के बाद लालाराम घर से निकला। उसके पास एक तमंचा और दो कारतूस थे। प्लाट पर जुआ खेलने वालों को दौड़ाने के लिए उसने तमंचे से पहले एक गोली चलाई। मजदूर काशीराम नजदीक थे तो वह उसकी चपेट में आकर झुलस गए। फायर होने से जुआ खेलने वाले जुंआरी वहां से भाग गए। लालाराम भी भागता हुआ छात्रा के घर की तरफ पहुंच गया। वहां पहुंचते ही उसने छात्रा के घर का दरवाजा खटखटाया। ..छात्रा बिंदु बाहर निकली। छात्रा पहले से ही लालाराम का विरोध करती रही है। वह अपनी कथित प्रेमिका की दूसरे व्यक्ति से शादी होने के बाद गुस्साया सा रहता था। लालाराम ने कबूला कि छात्रा उसके प्रेम प्रसंग के बारे में जानती थी। जब उसने अपने दरवाजे पर सामने उसे देखा तो वह हंसने लगी। उसे यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने तमंचे से उस पर गोली चला दी। लालाराम का यह भी कहना था कि अगर उसके पास एक और कारतूस होता तो वह खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर लेता। गोली चलने के बाद जब भीड़ उसकी तरफ दौड़ी तो वह भागा और तमंचा गांव के एक तालाब में फेंककर सीधे थाने पहुंच गया।
विज्ञापन

लालाराम की निशानेदही पर बरहा के एक तालाब से तमंचा बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसको चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से लालाराम को जेल भेज दिया गया है। दोनों घायलों की हालत में पहले से सुधार है। - राजेश कुमार, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें