फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड न होने पर पुलिस ने नहीं लिखी हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव बिलंदपुर अशोक निवासी कन्हई लाल की गला दबाकर हत्या करने के मामले में आठ दिन बाद सोमवार को तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन तहरीर लेकर आए उनके भाई के पास आधार कार्ड न होने पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने मृतक के भाई से आधार कार्ड की फोटो स्टेट कॉपी मंगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलंदपुर अशोक निवासी कन्हई लाल (26) पांच जनवरी की शाम करीब चार बजे खेत की तरफ साइकिल से गए थे। दूसरे दिन उनका शव मकान से दो किमी दूर लुकटिहाई गांव के पास चकरोड पर मिला था, जबकि साइकिल गायब थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कन्हई की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। अब तक कन्हईलाल के परिवार वाले तहरीर देने आए नहीं थे। आठ दिन बाद सोमवार को कन्हईलाल के परिजन कोतवाली पहुंचे। उनकी ओर से तहरीर दी गई। इसके बाद भी अब तक एफआईआर नहीं हो सकी है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि सोमवार को कन्हईलाल के भाई रामनरेश समेत अन्य परिजन तहरीर लेकर आए थे। उनके पास आधार कार्ड नहीं था। इस वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। आधार कार्ड मंगवाया गया है। पुलिस हत्याकांड के खुलासे को लेकर अपने स्तर से पड़ताल कर रही है। अभी कुछ खास जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें